नेशनल पब्लिक स्कूल कर रहा है विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास

हजारीबाग : न्यू एरिया स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल की स्थापना वर्ष 1977 में हुई. विद्यालय की शुरुआत 30 बच्चों से हुई. विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार सिंह और प्राचार्य डीके सिंह की मेहनत और संकल्प से आज विद्यालय एक मुकाम पर है. विद्यालय में हजारों विद्यार्थी पढ़ रहे हैं. यहां नयी तकनीक से पठन-पाठन की […]

हजारीबाग : न्यू एरिया स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल की स्थापना वर्ष 1977 में हुई. विद्यालय की शुरुआत 30 बच्चों से हुई. विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार सिंह और प्राचार्य डीके सिंह की मेहनत और संकल्प से आज विद्यालय एक मुकाम पर है. विद्यालय में हजारों विद्यार्थी पढ़ रहे हैं. यहां नयी तकनीक से पठन-पाठन की व्यवस्था है. अंग्रेजी माध्यम से बच्चों को उच्चस्तरीय शिक्षा दी जा रही है. यहां हिंदी और संस्कृत भाषा पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है.
शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय के शिक्षक अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं. विद्यालय सीबीएसइ न्यू दिल्ली से मान्यता प्राप्त है. यहां की खासियत है कि आम लोगों को ध्यान में रख अन्य शैक्षणिक संस्थानों की अपेक्षा शुल्क कम है. करीब चार हजार पुस्तक व पत्र पत्रिकाओं से सुसज्जित पुस्तकालय व समृद्ध विज्ञान प्रयोगशाला है. यहां से पढ़ कर निकले सैकड़ों छात्र देश के विभिन्न संस्थानों में उच्च पद पर हैं.
सीबीएसइ बोर्ड की परीक्षा में भी छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय है. सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने कई पुरस्कार हासिल किये हैं. विद्यालय के प्राचार्य डीके सिंह के कुशल निर्देशन में विद्यालय सफलता के पथ पर अग्रसर है. प्राचार्य डीके सिंह ने कहा कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा व अनुशासन के कारण ही स्कूल ने मुकाम हासिल की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >