हजारीबाग : कोलकाता से बरही जा रही PAMMI बस दुर्घटनाग्रस्त, ट्रक को टक्कर मारने के बाद पलटी

रांची : कोलकाता से बरही की ओर जा रही एक लग्जरी बस रविवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. एक ट्रक को टक्कर मारने के बाद बस पलट गयी. इसमें कम से कम 15 लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि पम्मी बस एक ट्रक के पीछे चल रही थी. हजारीबाग […]

रांची : कोलकाता से बरही की ओर जा रही एक लग्जरी बस रविवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. एक ट्रक को टक्कर मारने के बाद बस पलट गयी. इसमें कम से कम 15 लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि पम्मी बस एक ट्रक के पीछे चल रही थी. हजारीबाग जिला के बरसोत में पंचायत भवन के पास इस बस ने आगे जा रहे ट्रक को टक्कर मारी और बीच सड़क पर पलट गयी. सुबह करीब 6 बजे हुई इस दुर्घटना में 15 लोगों के घायल होने की सूचना है. बताया जाता है कि सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >