हजारीबाग : हजारीबाग. हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ एसपी ने बैठक की. सभी थाना प्रभारी, डीएसपी, इंस्पेक्टर से परिचय लिया और विधि-व्यवस्था संबंधी आवश्यक निर्देश दिये.
एसपी मयूर पटेल कन्हैया लाल ने सभी थाना प्रभारियों से कहा के लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त करें. अपराध पर अंकुश लगाने का काम पुलिसकर्मी करें. कोयला और मवेशियों की तस्करी पर शीघ्र रोक लगायें. ड्यूटी में लापरवाही बरतनेवाले पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई करें. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को रोड मैप तैयार करने, थाना की कमियों को ठीक करने, केस के अनुसंधान की गति में तेजी लाने, थाना के अभिलेख की रख-रखाव को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. बैठक में डीएसपी चंदन वत्स, दिनेश गुप्ता, शहदेव साव,
इंस्पेक्टर परमानंद बिरूआ, सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह, कोर्रा टीओपी प्रभारी रामाकांत मिश्रा, लोहसिंघना थाना प्रभारी अशोक कुमार, कटकमसांडी थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार, कटकमदाग थाना प्रभारी अजीत कुमार, पेलावल ओपी प्रभारी समीर तिर्की समेत सभी थाना के डीएसपी, इंस्पेक्टर व थानेदार उपस्थित थे.
