टंडवा : ग्राम स्वराज अभियान के तहत टंडवा प्रखंड अंतर्गत बुकरु गांव में शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता ने की . शिविर में गांव के 80 महिला लाभुकों के बीच नि:शुल्क गैस सिलिंडर व चूल्हा का वितरण किया गया . मौके पर श्री गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार ग्राम स्वराज अभियान के तहत सभी गांव का विकास करना चाहती है. झारखंड की वर्तमान सरकार पारदर्शी है. गरीब का बेटा भी दारोगा बन रहा है. वहीं 20 सूत्री उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि सभी 36 गांव में उज्ज्वला योजना समेत सभी तरह के विकास कार्यों को कराया जायेगा. कार्यक्रम को भागवत प्रसाद गुप्ता, पदमपुर मुखिया रेखा देवी, हेमराज साहू , जगदीश महतो, रूपाली नायक आदि ने भी संबोधित किया.
80 महिलाओं को मिला गैस कनेक्शन
टंडवा : ग्राम स्वराज अभियान के तहत टंडवा प्रखंड अंतर्गत बुकरु गांव में शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता ने की . शिविर में गांव के 80 महिला लाभुकों के बीच नि:शुल्क गैस सिलिंडर व चूल्हा का वितरण किया गया . मौके पर श्री गुप्ता […]
