विधवा महिला के साथ यौन शोषण, जन्मे बच्चे को बनाया बंधक
बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम किमानिया में विधवा महिला के साथ यौन शोषण कर बच्चे का भ्रुण हत्या कराने के प्रायास का मामला सामने आया है. इस बाबत पीड़िता ने बरकट्ठा थाना में एक लिखित आवेदन दिया है. जिसमें लिखा है कि मैं एक विधवा महिला हूं, मेरे पति की मृत्यु लगभग सात वर्ष […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम किमानिया में विधवा महिला के साथ यौन शोषण कर बच्चे का भ्रुण हत्या कराने के प्रायास का मामला सामने आया है. इस बाबत पीड़िता ने बरकट्ठा थाना में एक लिखित आवेदन दिया है. जिसमें लिखा है कि मैं एक विधवा महिला हूं, मेरे पति की मृत्यु लगभग सात वर्ष पूर्व हो चुकी है. मेरे पांच बच्चे हैं, जिसका लालन – पालन हेतू मजदूरी का काम लालो महतो, पिता – टहल महतो ग्राम तुईयो के साथ लगभग चार वर्षों से सैंट्रिंग का काम करती आ रही हूं.
काम के दौरान लालो महतो पिछले तीन वर्ष से मेरे साथ यौन शोषण करता था. शुरू में इस अनैतिक कार्य का विरोध करने पर हथियार का भय दिखाकर हल्ला करने पर बच्चों को जान मारने की धमकी दिया था. जिसके बाद लालो महतो के द्वारा लगातार यौन शोषण करने से मैं गर्भवती हो गयीं.
जिसके बारे में पता चलने पर लालो ने गांव के ही एक झोला छाप डॉक्टर नारायण दास के क्लीनिक मे ले जाकर भ्रूण हत्या कराने का प्रयास किया. जिसके क्लीनिक मे 11 मई को एक बच्चे को मैंने जन्म दिया. उक्त बच्चे को भोला महतो के कहने पर डॉक्टर नारायण दास जबरन अपने पास रखे हुए है. पीड़िता महिला ने पुलिस से यौन शोषण के आरोपी और झोला छाप डॉक्टर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्याय दिलाने की मांग किया है.
इस मामले को लेकर भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य श्यामदेव यादव, भुइंया समाज के बरही प्रखंड अध्यक्ष छोटीराम भुइंया, शेर मोहम्मद, सबिता सिंह, अशोक चौधरी, दिवाकर मोदी समेत दो दर्जन से अधिक महिलाएं बरकट्ठा थाना पहुंच कर अधिकारियों से मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग किया है. पुलिस पीड़िता के लिखित शिकायत पर मामले की तहकीकात कर रही है.