प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के 11 सेवानिवृत्त कर्मी हुए सम्मानित

ऑन द स्पॉट उनकी सेवानिवृत्ति से जुड़े पेंशन सहित दूसरे सभी तरह के रिक्वायरमेंट से जुड़े कागजात उन्हें भेंट किया गया है.

: सेवानिवृत्ति एवं पेंशन से जुड़े कागजात मिले प्रतिनिधि, हजारीबाग जिले के प्रारंभिक व माध्यमिक दोनों शिक्षा विभाग में जनवरी व फरवरी 2025 में सेवानिवृत्त शिक्षक, लिपिक एवं आदेशपाल सहित 11 लोगों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. वहीं, ऑन द स्पॉट उनकी सेवानिवृत्ति से जुड़े पेंशन सहित दूसरे सभी तरह के रिक्वायरमेंट से जुड़े कागजात उन्हें भेंट किया गया है. इस अवसर पर शुक्रवार को जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सभागार में कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में डीइओ, डीएसई एवं दोनों कार्यालय से जुड़े शिक्षाकर्मी मौजूद थे. सम्मानित होने वालों में माध्यमिक शिक्षा कार्यालय एवं स्कूल से जुड़े गुलाब साव (लिपिक), अरविंद कुमार (लिपिक), कपिल पांडेय (लिपिक), फागू राम (आदेशपाल), इम्तियाज खां (आदेशपाल) एवं वीरेंद्र कुमार दुबे (आदेशपाल) शामिल हैं. वहीं, प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय एवं स्कूल से जुड़े लक्ष्मण मिर्धा (शिक्षक), शंकर मिश्रा (शिक्षक), रत्नेश्वर पाठक (शिक्षक), कमला देवी (लिपिक) एवं डॉ प्रवीण कुमार (शिक्षक) शामिल हैं. नौकरी में लंबे समय तक काम करने के बाद सेवानिवृत्ति का क्षण हर एक व्यक्ति को भावुक करता है. सेवानिवृत्ति के पश्चात पेंशन व सभी तरह की राशि के भुगतान का लाभ मिलना चाहिए. इस कड़ी को शिक्षा विभाग ने बेहतर करने का काम किया है. जनवरी एवं फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले अलग-अलग सभी 11 लोगों को उनके तमाम दावे एवं पेंशन राशि से संबंधित कागजात को अपडेट कर सौंपा गया है. आकाश कुमार, डीएसई सह डायट प्रभारी, हजारीबाग. नौकरी से सेवानिवृत्त हुए व्यक्ति को समय पर उनके सभी दावे एवं पेंशन का भुगतान मिलने से परिवार को लाभ मिलता है. इस परिपाटी को शिक्षा विभाग ने बेहतर बनाया है. शुक्रवार को प्रारंभिक व माध्यमिक दोनों शिक्षा विभाग से जुड़े 11 सेवानिवृत्त लोगों को समय पर उनके सभी तरह की दावे एवं पेंशन से संबंधित कागजात अपडेट कर उन्हें सौंपा गया है. सेवानिवृत्त कर्मियों को सेवानिवृत्ति के सभी तरह का लाभ समय पर मिलेगा. प्रवीन रंजन, डीईओ सह क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, हजारीबाग.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >