हजारीबाग जिले में 1.19 लाख म्यूटेशन आवेदन रिजेक्ट

जिले के अधिकांश अंचल कार्यालयों में जमीन से जुड़े म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) आवेदनों का निबटारा समय पर नहीं हो रहा है.

हजारीबाग. जिले के अधिकांश अंचल कार्यालयों में जमीन से जुड़े म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) आवेदनों का निबटारा समय पर नहीं हो रहा है. अधिकारियों के बार-बार निर्देश के बावजूद कई अंचल कार्यालयों में बड़ी संख्या में म्यूटेशन के आवेदन लंबित हैं, जिससे कई आवेदक परेशान हैं. वहीं, कई आवेदक अपने जरूरी कामकाज छोड़कर प्रतिदिन अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं. बता दें कि म्यूटेशन से जुड़े प्रगति रिपोर्ट सभी 16 अंचल कार्यालयों से प्रतिदिन अपर समाहर्ता कार्यालय को प्राप्त हो रही है. तीन मई तक प्राप्त प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले भर में 231947 आवेदन जमा लिये गये हैं, जिनमें से 105117 आवेदनों का म्यूटेशन किया गया है. वहीं, म्यूटेशन से जुड़े 7574 आवेदन लंबित हैं. इसके अलावा कई कारणों से 119256 आवेदनों को अस्वीकृत किया गया है.

कहां कितने अस्वीकृत आवेदन

सबसे अधिक सदर अंचल में 36983 आवेदन अस्वीकृत किये गये हैं. कटकमदाग अंचल में 21053 आवेदन अस्वीकृत हैं. वहीं, इचाक में 6455, कटकमसांडी में 9110, केरेडारी में 3869, चुरचू में 1276, चलकुसा में 1382, चौपारण में 4110, टाटीझरिया में 2343, डाडी अंचल में सबसे कम 566, दारू में 2847, पदमा में 2868, बड़कागांव में 7508, बरकट्ठा में 7131, बरही में 7895 व विष्णुगढ़ अंचल में 3860 म्यूटेशन के आवेदन अस्वीकृत हुए हैं.

कहां कितने लंबित आवेदन

सबसे अधिक सदर अंचल में 1819 आवेदन लंबित हो गये हैं. कटकमदाग अंचल में 1232 आवेदन लंबित हैं. वहीं, इचाक में 506, कटकमसांडी में 814, केरेडारी में 269, चुरचू में 124, चलकुसा में 156, चौपारण में 178, टाटीझरिया में 137, डाडी अंचल में सबसे कम 45, दारू में 197, पदमा में 240, बड़कागांव में 585, बरकट्ठा में 381, बरही में 428 एवं विष्णुगढ़ अंचल में 463 म्यूटेशन के आवेदन लंबित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >