रायडीह व गुमला में युवक व घाघरा में छात्र ने की आत्महत्या

रायडीह व गुमला में युवक व घाघरा में छात्र ने की आत्महत्या

गुमला. जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों ने आत्महत्या की है. इसमें रायडीह में युवक, घाघरा में छात्र व गुमला में युवक ने आत्महत्या की है. पुलिस ने तीनों मामले में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया. रायडीह. प्रखंड स्थित सुरसांग थाना के जरजट्टा गांव निवासी पीठियार उरांव के पुत्र मंजीत उरांव (25) ने गुरुवार की रात अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि मंजीत उरांव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. गुरुवार की रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सो गये थे. सुबह उठे, तो देखे की मंजीत रस्सी के सहारे फांसी पर लटका हुआ है. घटना की सूचना मिलते सुरसांग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घाघरा. घाघरा थाना के बर्रांग गांव में शुक्रवार की अहले सुबह तीन बजे अमरूद के पेड़ पर इंटर महाविद्यालय टाना भगत घाघरा के छात्र मुकेश उरांव 17 वर्षीय ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. घाघरा थाना के एसआइ शंकर कुमार ने सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शुक्रवार को भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गये. मृतक के परिजन अजय उरांव ने बताया कि मृतक छात्र मुकेश उरांव (17) एक जनवरी को पिकनिक मनाने के बाद रात में खाना खाकर दूसरे के घर में सो रहा था. शुक्रवार को अहले सुबह वह उठ कर बाहर गया और अमरूद के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली. गुमला. गुमला थाना के कुम्हरिया हड़ुवाटोली निवासी 36 वर्षीय मांगू उरांव (पिता- स्व रोपना उरांव) ने नशे की हालत में घर में रखे हुए कीटनाशक का सेवन गुरुवार की करीब 8.30 कर लिया. इसके बाद परिजनों द्वारा सदर अस्पताल गुमला लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते शुक्रवार को सदर थाना गुमला के एसआइ विनय कुमार महतो ने अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को शव को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >