मछली पकड़ते समय पड़ा मिर्गी का दौरा, डोभा में गिरा युवक, मौके पर मौत

पालकोट के सिजांग आंबाटोली गांव में मिरगी का दौरा पड़ने से एक युवक की डोभा में डूबकर मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है.

पालकोट से महिपाल सिंह की रिपोर्ट

पालकोट. पालकोट थाना क्षेत्र के कुल्लूकेरा पंचायत अंतर्गत सिजांग आंबाटोली गांव निवासी 27 वर्षीय युवक विमल खड़िया की गत शुक्रवार को डोभा में डूबने से मौत हो गयी.

मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पत्नी बसंती बारला ने बताया कि विमल शुक्रवार को गांव में ही मछली मारने गया था. वह मिर्गी की बीमारी का मरीज था. मछली मारने के दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह डोभा में गिर गया. इससे उसकी मौत हो गयी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलने पर पालकोट पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >