सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

घाघरा प्रखंड मुख्यालय के नगड़ी ढलान के समीप हुआ हादसा

घाघरा.

घाघरा प्रखंड मुख्यालय के नगड़ी ढलान के समीप सड़क दुर्घटना में अज्ञात युवक की मौत व दो लोग घायल हो गये. घायलों में सिसई बरगांव पतिटोली निवासी जगन्नाथ उरांव (45) व एक अज्ञात शामिल हैं. घायलों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार एक बाइक पर नशे में धुत दो युवक घाघरा से बिशुनपुर की ओर जाने के क्रम में विपरीत दिशा से आर रही बाइक (तीन लोग सवार) से भिड़ंत हो गयी. घटना के बाद एक अज्ञात युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी, वहीं दो लोग घायल हैं. घटना के बाद घाघरा थाना को इसकी सूचना दी गयी. इसके बाद एसआइ मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर थाना ले आयी. वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है. समाचार लिखे जाने तक मृतक व एक घायल युवक का नाम पता नहीं चल सका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >