बाइक की टक्कर से युवक की मौत

सड़क हादसा

बिशुनपुर.

थाना क्षेत्र के चेड़ा गांव के समीप पैदल जा रहे गुमला टोटो नवाटोली निवासी 18 वर्षीय सूरज उरांव को पीछे से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही सूरज की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि सूरज अपने मेहमान के घर चेड़ा जा रहा था. इस दौरान गांव घुसने से पहले बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लोंगा गांव निवासी बाइक सवार संजीत उरांव बिशुनपुर में लगने वाले साप्ताहिक हाट से अपने घर लोंगा लौट रहा था, तभी चेड़ा गांव के समीप पैदल जा रहे सूरज को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. बाइक सवार नशे की हालत में था. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से टेंपो में लाद कर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया. संजीत का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >