विवाद सुलझाने पहुंचा था युवक, बीच-बचाव करना पड़ा भारी; मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी

गुमला के लोहरदगा रोड पर विवाद सुलझाने पहुंचे युवक के साथ मारपीट की गई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गुमला. गुमला शहर के लोहरदगा रोड इलाके में विवाद सुलझाने पहुंचे युवक के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर लोहरदगा रोड निवासी अमित वर्मा ने गुमला थाना में तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आरोपितों में लोहरदगा रोड निवासी रोहित कुमार तथा अमृत नगर निवासी आशीष कुमार और धीरज कुमार शामिल हैं. अमित ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि 22 अगस्त की रात वह अपने घर के बाहर एक दोस्त के साथ बातचीत कर रहा था. इसी दौरान रोहित कुमार और आशीष कुमार वहां पहुंचे. किसी बात को लेकर दोनों का विवाद शुरू हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया.

विवाद और शोर सुनकर अमित का छोटा भाई सुमित बीच-बचाव करने पहुंचा. आरोप है कि इसी दौरान रोहित और आशीष ने सुमित के साथ मारपीट कर दी. जिससे वह घायल हो गया. घटना के बाद दोनों युवकों का मित्र धीरज कुमार भी मौके पर पहुंचा और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा.

घटना के बाद अमित वर्मा ने गुमला थाना पहुंचकर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी और पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >