हजारीबाग प्रतिबंधित मांस के साथ युवक गिरफ्तार

प्रखंड के चतरा मोड़ के पास से शुक्रवार को विहिप एवं बजरंग दल के सामूहिक प्रयास से बाइक में प्रतिबंधित गो मांस लेकर जा रहा एक युवक को गिरफ्तार किया गया.

चौपारण. प्रखंड के चतरा मोड़ के पास से शुक्रवार को विहिप एवं बजरंग दल के सामूहिक प्रयास से बाइक में प्रतिबंधित गो मांस लेकर जा रहा एक युवक को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में बारा निवासी केश सिंह (पिता मानदेव सिंह) के आवेदन पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया. बाजार स्थित सुहाग स्टोर के समीप कुछ लोग खड़े थे.

इसी बीच औलाद कॉलोनी की ओर से बाइक (बीआर02एयू 1220) सवार को शक के आधार पर रुकने को बोला गया. इसी बीच युवक बाइक को छोड़ कर वापस औलाद कॉलोनी की तरह भागने लगा. ग्रामीणों के सहयोग से युवक को पकड़ लिया गया. बाइक की डिक्की जांच करने पर उसमें प्रतिबंधित गो मांस बरामद किया गया.

इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. पुलिस युवक को गिरफ्तार कर व बाइक बरामद कर चौपारण थाना ले गयी. युवक मो पिंटू (पिता सलीम) बाराचट्टी गया बिहार का रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >