युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

शनिवार की रात नौ बजे की घटना

चैनपुर.

थाना क्षेत्र के कटकाही गांव निवासी अनुराज बैगा (29) ने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार की रात नौ बजे की है. घटना की सूचना पर रविवार की सुबह चैनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की मां मोनिका देवी ने बताया कि मेरा बेटा चैनपुर बाजार गया था और मेरी बहू गांव वालों के साथ क्षेत्र में अच्छी बारिश के लिए भिक्षाटन करने गयी थी. शाम में हमलोग जल्दी खाना खाकर सो गये, तभी मेरे बेटे ने बहू के कमरे को बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद मेरी बहू ने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया. फिर हमदोनों उसे खोजने लगे. फिर देखा कि घर के बाहर बने कमरे में उसने रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >