युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

पुलिस हर बिंदुओं पर कर रही है जांच

भरनो.

प्रखंड के आताकोरा तेतरटोली निवासी स्व लखवा उरांव के पुत्र सूरज उरांव (25) ने मंगलवार को अपने घर से कुछ दूर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर भरनो पुलिस ने बुधवार की सुबह मृतक के घर पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार बीती रात वह खेत में पानी पटाने गया था और सुबह घर से एक किमी दूर बगीचा में स्थित फुटकल पेड़ पर उसका शव फांसी पर लटका मिला. इधर, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >