गुमला. रविवार को शिशु विद्या मंदिर डीएसपी रोड गुमला में सुमित महली की अध्यक्षता में महली जनजाति विकास मंच का गुमला जिला कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक में महली जनजाति के विकास कैसे हो. इस विषय पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में महिला मोर्चा संगठन का विस्तार किया गया. साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए हर प्रखंड में प्रखंड समिति का गठन करने की बात कही गयी. बैठक में समाज में जब तक शिक्षा को आगे नहीं करेंगे, तो विकास संभव नहीं है. जिलाध्यक्ष सुमित महली ने कहा कि समाज के विकास के लिए हर समय 24 घंटा मैं खड़ा रहूंगा. साथ ही कला, संस्कृति, रोजगार, स्वास्थ्य, बांस कला को जोर देना व समाज में फैली कुरीतियों, नशापान आदि समस्या का निराकरण कैसे हो आदि बातों को कही. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्यारेलाल महली, जिला सचिव धनेश्वर महली, गुमला प्रखंड पूर्वी चटाई अध्यक्ष दीपेंद्र महली, रंथू महली, चैतू महली, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश महली, मीडिया प्रभारी मकर महली, प्रखंड सचिव साधु महली एवं समाज के सभी प्रखंडों के समाजसेवी उपस्थित थे.
महली समाज ने नशापान से दूर रहने का लिया संकल्प
महली समाज ने नशापान से दूर रहने का लिया संकल्प
