बूथ प्रबंधन से लेकर संगठन विस्तार पर कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

डुमरडीह भाजपा कार्यालय में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न

गुमला. गुमला. डुमरडीह स्थित भाजपा कार्यालय में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का सफल आयोजन किया गया. प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पार्टी का ध्वज फहराकर तथा कार्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया. इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने और उन्हें जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया. प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, अमर कुमार बाउरी, सुमन जी, संजीव विजयवर्गीय और प्रतुलनाथ सहदेव ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. अर्जुन मुंडा ने देश के समक्ष मौजूद चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की. वहीं अमर कुमार बाउरी ने संगठन में प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही भविष्य में पार्टी को मजबूत आधार प्रदान करेंगे और वर्ष 2029 के चुनाव में सफलता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. द्वितीय दिवस के सत्र में रांची सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बूथ प्रबंधन, स्थायी कार्यक्रम और मन की बात विषय पर संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है. इस दौरान आरती कुजूर ने पार्टी के इतिहास, योगेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ता विकास एवं दायित्व बोध, नवीन जायसवाल ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और 2027 पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका, जबकि रजनीश पांडे ने सोशल मीडिया और नमो ऐप के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी. जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने बताया कि जिले के सभी मंडलों से अपेक्षित संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संदीप प्रसाद ने किया. प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, सत्यनारायण पटेल, निर्मल गोयल, विजय मिश्रा, अनूप चंद्र अधिकारी, सविंद्र कुमार सिंह, किरण माला बाड़ा, मनीर उरांव, अमन यादव, सुरेश सिंह, भिखारी भगत, श्याम सुंदर साहू, विजय सिंह पिंटू, विपिन सिंह, पायल तिवारी, मंगल सिंह भोक्ता, शैल मिश्रा, बबलू वर्मा, विकास सिंह, अमरमणि उरांव, हरिहर साहू, खुशी कुमारी साहू, प्राण गोविंद दत्ता, जयंत प्रसाद, जय कुमार साहू, कुलदीप साहू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >