सदर अस्पताल में मरीजों के मोबाइल व पर्स चोरी करती पकड़ी गयी महिला

गुमला सदर अस्पताल में मरीजों के मोबाइल और पर्स चोरी करने वाली महिला को लोगों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुमला. सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला को मरीजों और उनके परिजनों के मोबाइल व पर्स चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया गया. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने महिला को पकड़ कर गुमला पुलिस के हवाले कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बुधवार की मध्यरात्रि करीब तीन बजे अस्पताल पहुंची और विभिन्न वार्डों में घूमती रही. तड़के करीब साढ़े चार बजे उसने इलाजरत अनीता देवी के बैग से रुपये निकालने का प्रयास किया. इस दौरान वार्ड में मौजूद बच्ची जयमुनि कुमारी ने उसे चोरी करते देख शोर मचा दिया. शोर सुन कर आसपास मौजूद लोगों ने महिला को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि महिला ने सुरसांग निवासी इलाजरत कलिंदर लोहरा का मोबाइल फोन भी चुरा लिया था. तलाशी लेने पर मोबाइल बरामद कर लिया गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने महिला की हल्की पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर थाना ले गयी. मरीजों के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी सदर अस्पताल के बाथरूम में एक महिला का पर्स मिला था, जिसमें से करीब 10 हजार रुपये गायब थे. हालांकि आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज वहीं पड़े मिले थे. लोगों को आशंका है कि उस घटना में भी इसी महिला या उसके साथियों का हाथ हो सकता है. इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी. पकड़ी गयी महिला बड़ाइक मोहल्ला की रहने वाली बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक पूछताछ में महिला ने ब्राउन शुगर की लत के कारण चोरी करने की बात स्वीकार की है. हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Durjay paswan

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >