डायन-बिसाही के आरोप में महिला को लाठी-डंडे से पीटा

मारपीट का आरोप गोतिया पर

गुमला.

सदर थाना क्षेत्र के कसीरा गांव निवासी मालती देवी (45) को उसके ही रिश्तेदारों ने डायन-बिसाही का आरोप लगाकर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. घटना रविवार की सुबह करीब 10 बजे की है. ग्रामीणों के सहयोग से घायल मालती देवी को दोपहर डेढ़ बजे सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में मालती देवी ने बताया कि घर की बारी में छोटी गोतनी की छह बकरी घुसकर हमारी खेती को नष्ट कर रही थीं. जिसे देखकर बकरियों को वहां से भगा दिया. जिसके बाद छोटी गोतनी अनिता देवी व उसका बेटा अजीत कुमार साहू लाठी-डंडा लेकर आये व घर में घुसकर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर मारपीट की. जिससे वह घायल हो गयी. उसने बताया कि खेती नष्ट करने से बकरियों को रोकने के कारण डायन-बिसाही का आरोप लगाकर आरोपियों ने मारपीट की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >