मोबाइल छिनतई मामले में दो युवक गिरफ्तार

मोबाइल छिनतई मामले में दो युवक गिरफ्तार

सिमडेगा. बांसजोर ओपी थाना क्षेत्र में महिला से मोबाइल छिनतई करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को करीब 3.30 बजे सूचना मिली की भुकुमुंडा के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक एक महिला से मोबाइल छीन कर भाग रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव के नेतृत्व में छापेमारी कर कांड में संलिप्त संतू महतो (25) व सुधीर लकड़ा (25) को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक (जेएच-20एच-7705) तथा छिनतई की गयी मोबाइल को भी बरामद कर लिया है.

40 बोटा सखुआ की लकड़ी जब्त

जलडेगा. ओड़गा ओपी क्षेत्र के बाड़ीबृंगा गांव में वन विभाग ने अवैध रूप से रखे गये 40 बोटा सखुआ लकड़ी जब्त की गयी. वन विभाग ने यह कार्रवाई शुक्रवार की देर शाम की. प्रभारी फॉरेस्टर मनोज कच्छप ने बताया कि अवैध लकड़ी कारोबार की सूचना मिली थी. इसके बाद छपेमारी दल का गठन कर छपेमारी की गयी. इस दौरान बाड़ीबृंगा के पास 40 सखुआ बोटा बरामद किया गया. जब्त लकड़ियों को चार ट्रैक्टरों के माध्यम से वन कार्यालय कोलेबिरा लाया गया है तथा आगे की जांच शुरू कर दी गयी है. साथ ही तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. छपेमारी अभियान में वन उप परिसर पदाधिकारी हेमंत कुमार, प्रदीप कुल्लू, जयवंत प्रसुन्न केरकेट्टा, लखविंद्र सिंह, मनीष डुंगडुंग, सुरेश टेटे शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >