भोजन में पत्थर मिलने के आरोप पर दो परिवारों में विवाद

बच्चे को देवी गुड़ी ले जाकर कसम खिलाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने थाना में की शिकायत

गुमला. सदर थाना के टैसेरा गांव में भोजन में पत्थर मिलने के आरोप को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष पर बच्चे को देवी गुड़ी ले जाकर कसम खिलाने का आरोप लगाया गया है. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाना में लिखित शिकायत कर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है. पीड़िता ममता देवी ने आवेदन में बताया कि उनके भतीजे दुर्गा साहू पर घर में पकाये जा रहे भोजन में पत्थर डालने का आरोप लगाया गया था. हालांकि दुर्गा साहू ने कहा कि उसने जान-बूझ कर ऐसा नहीं किया और खेलते-कूदते समय गलती से पत्थर भोजन में चला गया होगा. इस बात को लेकर गांव में विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी एतवा साहू की पत्नी सीता देवी दुर्गा साहू को देवी गुड़ी ले गयीं, जहां उससे कसम खिलायी गयी. काफी देर तक बच्चा घर वापस नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित हो गये. ममता देवी ने आरोप लगाया है कि 10 मई की रात एतवा साहू के बेटे अंकम साहू, अमित साहू और जीवन साहू समेत परिवार के अन्य सदस्य उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. पीड़िता के अनुसार उनके बेटे को ऊपर से फेंक दिया गया. गिरसमुनी देवी, सुशील कुमारी, शिबू साहू और उनके पति सुनेश साहू के साथ भी मारपीट की गयी, जिसमें कई लोगों को चोट लगी है. परिवार का आरोप है कि गांव वालों ने बीच-बचाव नहीं किया होता तो बड़ी घटना हो सकती थी. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाना पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >