कंपनी में जमा पैसे के भुगतान की मांग को लेकर करेंगे विस मार्च : संयोजक

कंपनी में जमा पैसे के भुगतान की मांग को लेकर करेंगे विस मार्च : संयोजक

गुमला. झारखंड नवनिर्माण दल व ननबैंकिंग कंपनी पीड़ित मंच बिशुनपुर के बैनर तले ब्लॉक के पास रांची में होनेवाले विधानसभा मार्च की तैयारी को लेकर चंदेश्वर भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से उपस्थित आइपीएफ के प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि जल्द भुगतान की मांग को लेकर रांची में होनेवाले बजट सत्र के दौरान विधानसभा मार्च में जाने की तैयारी अभी से करने की जरूरत है. संगठित नहीं होंगे, तब तक पैसे का भुगतान संभव नहीं हो पायेगा. श्री सिंह ने पैसा देने व दिलाने के मामले में विफल करार देते हुए केंद्र व राज्य सरकार को जनविरोधी कहा है. सरकार अगर पैसा दिलाने के मामले में चिंतित होती, तो आज अपनी मेहनत का जमा पैसे को लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़ता. श्री सिंह ने रांची में बजट सत्र के दौरान होनेवाले विधानसभा मार्च की तैयारी गांव-गांव में करने तथा हजारों की संख्या में रांची जाने की तैयारी करने की अपील की है. बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ मजदूर किसान विरोधी नीतियों को वापस लेने की मांग को लेकर 12 फरवरी 2026 को बुलायी जा रही देशव्यापी हड़ताल को समर्थन करने का प्रस्ताव पारित किया गया. बिशुनपुर ब्लॉक के पास आगामी 14 फरवरी 2026 को कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करने, सहारा इंडिया, एपीलाइन, साईं प्रकाश, विश्वामित्र, पल्स, वेलफेयर, बेड़ो बैंक इत्यादि दर्जनों कंपनी में जमा पैसे कि जल्द भुगतान की मांग को लेकर प्रखंड क्षेत्र में जमाकर्ताओं को जागरूक व संगठित करने तथा रांची में होनेवाली विधानसभा मार्च की तैयारी जोर-शोर से करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में आदित्य सिंह, रामप्यार तुरी, नंदलाल टाना भगत, सीताराम उरांव, सुभाष उरांव, जेरकू असुर, मांगा उरांव, भूखन बृजिया, परमेश्वर उरांव, तपेश्वर महतो, संजय साहू, छोटे लाल उरांव, बिरजिनिया मिंज, पुष्पा देवी, रेखा देवी, वीणा देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >