पत्नी और बेटी लापता, पति ने थाना में दर्ज करायी शिकायत

पत्नी और बेटी लापता, पति ने थाना में दर्ज करायी शिकायत

गुमला. सदर थाना के करौंदा सियो टंगरा निवासी मनोज लोहरा ने अपनी पत्नी नेहा कुमारी व मासूम बेटी प्रियंका कुमारी के रहस्यमय ढंग से लापता होने की शिकायत थाना में दर्ज करायी है. दोनों बीते 26 मई से घर नहीं लौटी हैं, जिससे परिवार चिंतित है. मनोज लोहरा ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ किराये के मकान में रह कर मजदूरी करता है. 26 मई को उनकी पत्नी बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी. इस दौरान सेमर टंगरा गांव से मोहन उरांव के यहां से एक बारात सिमडेगा के लिए रवाना हुई थी. जानकारी के अनुसार नेहा कुमारी अपनी बेटी के साथ उसी बारात की बस में सवार होकर सिमडेगा चली गयी. पति ने बताया कि बारात उसी रात वापस लौट आयी थी. खोजबीन के दौरान बारातियों ने बताया कि वह करीब चार दिनों तक बारात वाले घर में रुकी रही. इसके बाद वह वहां से निकल गयी. लेकिन तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया है. काफी खोजबीन के बावजूद पत्नी और बेटी का सुराग नहीं मिलने पर मनोज लोहरा ने थाना पहुंच कर पुलिस से दोनों की तलाश करने की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >