शहर के विकास के लिए मिल कर करना होगा काम : अध्यक्ष

शहर के विकास के लिए मिल कर करना होगा काम : अध्यक्ष

गुमला. नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव व उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी के साथ कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार का विवाद अब सलटने की उम्मीद है. विवादों के बीच गुरुवार को बोर्ड की पहली बैठक अध्यक्ष शकुंतला उरांव की अध्यक्षता में हुई. हालांकि बैठक शुरू होने से पहले अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को हाथ जोड़ कर मनाने की कवायद चलती रही. अंत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने शहर के विकास, पार्षदों के मान-सम्मान व शहर की जनता से किये वादों को पूरा करने के लिए बोर्ड की बैठक में शामिल हुए. बैठक की शुरुआत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों के स्वागत के साथ हुआ. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने गुमला शहर के विकास के लिए तैयार प्लान व टैक्स वसूली को लेकर बनाये गये रोडमैप की जानकारी बोर्ड के सदस्यों को दी. इसके बाद अगली बैठक नौ अप्रैल को करने का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने कहा है कि शहर के विकास के लिए हम सभी को मिल कर काम करना होगा. कहीं कोई भी समस्या आती हैं, तुरंत उसे रखें, ताकि प्राथमिकता के तौर पर उन समस्याओं को दूर किया जा सके. उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा है कि जनता ने हमें शहर के विकास के लिए चुना है. इसलिए हम सभी जनहित में काम करें. बैठक में सभी 22 वार्ड के पार्षद व पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >