सिसई रोड में आम रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान, डीसी से शिकायत

गुमला के सिसई रोड के समीप ग्रामीण, जमीन माफियाओं द्वारा बंद किए गए आम रास्ते को खुलवाने की मांग कर रहे हैं. पूर्वजों के समय से उपयोग हो रहा रास्ता बंद होने से जीवन-यापन मुश्किल हो गया है.

गुमला: सिसई रोड गुमला में चमड़ा गोदाम के समीप रहने वाले ग्रामीणों ने उपायुक्त से साजिश के तहत बंद किये गये आम रास्ते को खुलवाने की मांग की है. सरिता उरांव, गुंजैर देवी, माधुरी देवी, अंजलि तिर्की, कमला उरांव, पुष्पा उरांव, रूपनी देवी, कांति देवी, बिछनी देवी, दशो देवी आदि महिलाओं ने बताया कि वे लोग पूर्वजों के समय से वहां रहते आ रहे हैं और आवागमन के लिए आम रास्ते का उपयोग करते हैं.

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग खुद को जमीन का मालिक बताकर वहां बाउंड्री कर रहे हैं. बाउंड्री किये जाने से आम रास्ता बंद हो गया है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है. महिलाओं ने बताया कि रास्ता छोड़ने के लिए कहने पर उनसे प्रति डिसमील जमीन के छह लाख रुपये मांगे जा रहे हैं.

ग्रामीण महिलाओं के अनुसार आम रास्ता बंद होने से जीवन-यापन में भारी कठिनाई हो रही है. रास्ता बंद करने का विरोध करने पर संबंधित लोगों द्वारा लड़ाई-झगड़ा करने के साथ धमकी भी दी जा रही है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से मामले में कार्रवाई कर आम रास्ता खुलवाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >