जनमुददा : आदर व विमरला की सड़क बनी जानलेवा, आंदोलन को तैयार ग्रामीण व ट्रक चालक

डीसी मैडम, कभी आदर व विमरला की सड़क को भी झांक लीजिये.

: विमरला बॉक्साइट माइंस से हर महीने करोड़ रुपये की कमाई हो रही है. लेकिन सड़क जानलेवा बनी हुई है. 5 गुम 5 में विमरला जाने वाली सड़क का हाल 5 गुम 6 में सड़क के कारण हर दिन हो रहा हादसा 5 गुम 7, 8, 9, 10, 11 व 12 में ग्रामीण समस्या बताते जगरनाथ/जॉली, गुमला डीसी मैडम, कभी आदर व विमरला की सड़क को भी झांक लीजिये. किस कदर सड़क जानलेवा बन गयी है. यह घाघरा प्रखंड में आता है. विमरला बॉक्साइट माइंस से हर महीने करोड़ रुपये की कमाई हो रही है. हिंडालको कंपनी के अलावा सरकार को भी राजस्व मिल रहा है. लेकिन सड़क जानलेवा बनी हुई है. लोग जान हथेली पर रखकर इस सड़क पर सफर करने को विवश हैं. परंतु, वर्षो से विमरला से बॉक्साइट उत्खनन होने के बावजूद यहां की सड़क नहीं बनी है. ग्रामीणों के अलावा इस रूट पर चलने वाले बॉक्साइट ट्रक चालकों को भी भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस रास्ते से दो दर्जन से अधिक गांव के लोग आवागमन करते हैं. लंबे समय से ग्रामीण उक्त सड़क को बनाने की मांग कर रहे हैं. परंतु, सरकार, प्रशासन यहां तक कि कंपनी ग्रामीणों की मांग पर सोई हुई है. आदर व विमरला के रास्ते में आये दिन कीचड़ सड़क के कारण हादसे भी हो रहे हैं. सड़क नहीं बनी तो धरना प्रदर्शन की चेतावनी लोहरदगा गुमला ट्रक अॉनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह सहित ट्रक मालिकों ने कहा कि आदर से विमरला सड़क की स्थिति बिल्कुल दयनीय है. पिछले लगभग डेढ़ महीने से लगातार हिंडालको कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं प्रबंधन को लिखित एवं मौखिक सूचना देने के बावजूद सड़क नहीं बनायी गयी है. जिसके कारण आये दिन दुर्घटना भी हो रही है. ट्रकों को भारी नुकसान हो रहा है एवं ग्रामीणों को भी आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. कंपनी के अधिकारी भी दूसरे रूट से आ जा रहे हैं. किंतु कंपनी द्वारा सड़क नहीं बनाया जा रहा है. माइंस पहुंचने से पहले ऊपर में एक मोड़ पर ऐसी सड़क है. जिसमें पिछले डेढ़ साल से लगातार ट्रक मालिकों का टायर खराब हो रहा है और टायर उड़ जा रहे हैं. उसको भी कंपनी मरम्मत नहीं करवा रही है. एसोसिएशन ने स्पष्ट घोषणा किया है कि जब तक विमरला की सड़क नहीं बनेगी. तब तक विमरला माइंस की गाड़ियां अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगी. एक सप्ताह के अंदर अगर विमरला की सड़क नहीं बनायी गयी तो दूसरे सप्ताह हिंडालको गेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया जायेगा. ग्रामीणों ने कहा : समाहरणालय का करेंगे घेराव ग्रामीण जगमनिया उरांव, कृपा मुंडा, सुरेश भगत, संजय कुमार भगत, जसिंता कुल्लू, जनकराज भगत, दीपक खड़िया, बुद्धमनी खड़िया, करमा खड़िया व दीरगांव पंचायज के मुखिया चंपा खड़िया ने कहा है कि विमरला व दीरगांव इलाके की सड़कों के कारण इस क्षेत्र का विकास रूक गया है. कई बार सरकार व प्रशासन से सड़क बनाने की मांग की गयी है. परंतु, गुमला प्रशासन हमारी बातों को नहीं सुन रहा है. मजबूरी में अब हमें उग्र आंदोलन के लिए आगे आना होगा. ग्रामीणों ने गुमला उपायुक्त से कहा है कि एकबार हमारे क्षेत्र का भी भ्रमण कर लीजिये तो पता चलेगा कि हमलोग कैसे जी रहे हैं. समाज सेवी संजय कुमार भगत ने कहा है कि अगर इस क्षेत्र में सड़क नहीं बनती है तो मजबूरी में हमें गुमला पहुंचकरण समाहरणालय का अनिश्चिकाल के लिए घेराव करेंगे. अधिकारियों को भी कार्यालय में बंद रखा जायेगा. क्योंकि, हम आजादी के 77 साल बाद भी किस प्रकार जी रहे हैं. इसका अहसास अधिकारियों को हमलोग दिलायेंगे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >