डायन बिसाही का आरोप लगा पूरे गांव ने परिवार का कर दिया सामाजिक बहिष्कार

रायडीह थाना के कांसीर टांगरटोली निवासी एक महिला पर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया है.

गुमला : रायडीह थाना के कांसीर टांगरटोली निवासी एक महिला पर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया है. गांव का कोई भी व्यक्ति न तो पीड़ित परिवार से बात करता है और न ही उसके घर जाता है. पीड़ित परिवार ने रायडीह थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पीड़ित महिला ने प्राथमिकी में कहा है कि गांव का ही महेंद्र मिंज उस पर डायन बिसाही का आरोप लगा कर गाली-गलौज करता है. साथ ही गांव के अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिए भड़काता है. आरोपियों ने उसके पति की हत्या की भी साजिश रची थी. उसने गांव के लोगों को उकसा कर पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार करा दिया है. महिला के अनुसार, 14 फरवरी को सुबह 10 बजे महेंद्र मिंज और गांव के अन्य लोगों ने डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए उसे अपशब्द भी कहे थे. जब उसने व उसके पति ने विरोध किया, तो दोनों से मारपीट की गयी.

गांव की लड़कियां नहीं करतीं बात : पीड़िता की दो बेटियां हैं. एक बेटी मैट्रिक की परीक्षा दे रही है, जबकि दूसरी बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है. इन दोनों से गांव की कोई भी लड़की बात नहीं करती है. दोनों बस से टोंगो स्कूल पढ़ने जाती हैं. उसी स्कूल में गांव की अन्य लड़कियां भी पढ़ने जाती हैं. स्कूल आने-जाने के दौरान भी कोई लड़की इनके साथ नहीं चलती हैं और न ही बात नहीं करती है. इस कारण दोनों बहनें डरी-सहमी रहती हैं.

रायडीह प्रखंड के कांसीर टांगरटोली गांव का मामला, पीड़ित परिवार ने थाने में दर्ज करायी है प्राथमिकी

पुलिस ने कहा : जमीन विवाद से जुड़ा है मामला, जांच में दोषी पाया जाता है आरोपी, तो होगी कार्रवाई

पीड़िता के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मैंने गांव में जाकर मामले की जांच की है. शुरुआती जांच में पता चला है कि गांव में जिस जमीन पर सड़क बनी है, वह शिकायतकर्ता परिवार की है. ग्रामीणों के अनुसार इसी जमीन के विवाद के बाद शिकायतकर्ता ने डायन बिसाही का केस दर्ज कराया है. हालांकि, मामले की जांच चल रही है. अगर पीड़ित परिवार द्वारा कही गयी बात सही है, तो आरोपी पर कार्रवाई होगी.

– संजय कुमार, थाना प्रभारी, रायडीह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >