गुमला. विदेश में भारत का नाम रोशन कर गुमला लौटने वाली गुमला की बेटी फुटबॉलर विकसित बाड़ा का बुधवार को गुमला में स्वागत किया गया. बताते चले कि विकसित बाड़ा का चयन एशिया कप के लिए हुआ था. म्यांमार में मैच खेल कर विकसित गुमला लौटी है. समाजसेवी नेल्सन भगत ने कहा कि गुमला खेल की नगरी है. यहां की धरती के मिट्टी में ही खेल बसा हुआ है. यहां के युवाओं को सिर्फ एक मौके का जरूरत है. यहां के युवा राज्य ही नहीं देश का भी नाम कर सकते हैं. इसे हमें और आगे लेकर जाना है. फुटबॉलर विकसित बाड़ा की कोच वीणा तिर्की ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि आज हमारे बीच से विकसित बाड़ा का सिलेक्शन एशिया कप के लिए हुआ था. समाजसेवी विमल चंद्र बड़ाइक ने शुभकामना देते हुए कहा कि आज हमारे आदिवासी युवा हर क्षेत्र में अच्छा कर रहे हैं. आनेवाले दिन में हमें और अच्छा करना है. समाजसेवी नरेश उरांव ने कहा कि गुमला के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है. बस उन्हें निखारने की जरूरत है. मौके पर भूषण उरांव, सुबोध उरांव, रामचंद्र उरांव, मुन्सय उरांव, सोमनाथ उरांव, गुमला मुख्यालय के तमाम आदिवासी छात्रावास के छात्र मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
