अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चला

अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चला

सिमडेगा. जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने, अपराध पर नियंत्रण करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में 29 व 30 मई को जिले के सभी थाना व ओपी क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान संचालित किया गया.अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों और प्रमुख चौक-चौराहों पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गयी. पुलिस द्वारा वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर विशेष नजर रखी गयी. इसके अलावा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा कानून का सम्मान करने के लिए जागरूक किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना, अवैध हथियारों, मादक पदार्थों समेत अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी को रोकना तथा जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखना है. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें. पुलिस ने कहा कि अपराध नियंत्रण व जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाये जाते रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >