घटना में दो युवक घायल, एक रेफर

घटना में दो युवक घायल, एक रेफर

टोटो. गुमला प्रखंड के डेवीडीह के समीप स्कूटी सवार फोरी जुंगाटोली गांव निवासी 25 वर्षीय शशि उरांव ने अज्ञात वाहन में पीछे से टक्कर मार दी. इसमें शशि गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके मुंह का जबड़ा टूट गया. स्कूटी में पीछे बैठे नितेश उरांव को भी काफी चोट लगी. टक्कर इतनी जोरदार थी की स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना पर टोटो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के मुताबिक दोनों युवक किसी काम से गुमला की ओर आये थे. शुक्रवार की शाम 6.30 बजे अपने गांव लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे में थे. सदर अस्पताल में शशि का इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखने में डॉक्टर ने उसे रिम्स रेफर कर दिया.

ट्रेन से कट कर वृद्ध की मौत

कामडारा. हटिया-राउरकेला रेलखंड स्थित पोकला व पकरा रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार को ट्रेन से कट कर एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति (60) की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति देखने में किसी संभ्रांत परिवार का लग रहा है. घटना की खबर मिलते रेलवे पुलिस गोविंदपुर व कामडारा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद शव के शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी. समाचार भेजे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया था. कामडारा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. तीन जनवरी को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >