चैनपुर. चैनपुर थाना के कातिंग गांव के पास एक ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक कातिंग गांव निवासी 21 वर्षीय अरविंद एक्का व प्रेम नगर गांव निवासी 18 वर्षीय शिव कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन से दोनों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया, पर अस्पताल में एक भी डॉक्टर उपस्थित नहीं थे. इससे ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया. वहीं उपस्थित कुछ नर्सों द्वारा प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया. घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं थी. अंतत: घायल युवक के परिजनों ने भाड़े के वाहन से घायलों को बेहतर इलाज के लिए गुमला ले जाया गया.
बाइक सवार हुआ घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
गुमला. गुमला-सिमडेगा नेशनल हाइवे रोड स्थित उर्मी चौक में कार की टक्कर से बाइक सवार बरगांव बरवाटोली निवासी 45 वर्षीय बसंत साहू गंभीर रूप से घायल हो गया. उर्मी पुलिस पिकेट के पुलिस जवानों ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहीं पुलिस कार को जब्त कर थाना में रखी है. बताया जाता है कि कार चालक रांची का रहने वाला है और पेशे से डॉक्टर है. जानकारी के मुताबिक बसंत साहू राउरकेला से गुमला अपने एक रिश्तेदार से मिलने आया था. शुक्रवार की शाम पांच बजे वह वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी हादसा हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
