गुमला : अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, दो युवक घायल

डुमरी के टांगरडीह गांव के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

गुमला : डुमरी थाना क्षेत्र के टांगरडीह गांव के समीप रविवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. घायलों में दीना गांव निवासी नरेश नगेसिया (18) और देवानंद गोप (20) शामिल हैं.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से टांगरडीह गांव से गुजर रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी, जिससे दोनों घायल हो गये. हादसे में नरेश नगेसिया को अंदरूनी चोट लगी है, जबकि देवानंद गोप के चेहरे के साथ-साथ शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी चोट आयी है. दोनों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए डुमरी अस्पताल पहुंचाया. जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >