सड़क हादसे दो लोग घायल

सड़क हादसे दो लोग घायल

रायडीह. थाना क्षेत्र अंतर्गत डोबडोबी के समीप अज्ञात बाइक सवार ने टीवीएस सवार को टक्कर मारते हुए घटनास्थल से फरार हो गया. घटना में टीवीएस में सवार 45 वर्षीय सहदेव मुंडा व उसका छोटा भाई 40 वर्षीय महादेव मुंडा घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से परिजन सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों भाई अपने टीवीएस में सवार होकर किसी काम को लेकर गुमला आये थे और शाम में 6:30 अपने घर बैगाटोली कुलमुंडा लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक ने सीधी टक्कर मार दी.

कंटेनर की चपेट में आया युवक, घायल

सिसई. थाना क्षेत्र के नागफेनी ढाबा के समीप बाइक सवार युवक राजकुमार साहू (25 वर्ष) को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी. घटना में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गयास, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि राजकुमार लांजी सिलाफारी गांव निवासी बाइक में सवार होकर मछली बेचने सिसई बाजार गया था. वहां से लौटने के दौरान हादसा हुआ.

घर से लाखों रुपये की चोरी

गुमला. शहर के रजा कॉलोनी स्थित मो आफताब के घर से लाखों रुपये के सामान की चोरी हुई है. जिस समय चोरी की घटना घटी, उस समय घर पर कोई नहीं था. सभी लोग अपने गांव गये थे. गांव से लौटने के बाद चोरी की जानकारी हुई. थाना में इसकी लिखित शिकायत की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >