दो नाबालिग सहेलियां लापता, परिजनों ने कहा- शादी की नीयत से दोनों को ले गए युवक; के दर्ज

गुमला से दो नाबालिग सहेलियां लापता हो गई हैं. परिजनों ने दो युवकों पर शादी के लिए बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गुमलाः गुमला थाना क्षेत्र से दो नाबालिग सहेलियों के लापता होने का मामला सामने आया है. दोनों के परिजनों ने अलग-अलग दो युवकों पर शादी करने की नीयत से नाबालिगों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है. मामले में गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- जलती चिता में जलाकर कर दी थी बुजुर्ग की हत्या, दो साल बाद चढ़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोनों नाबालिगों की उम्र 16 वर्ष

प्राथमिकी के अनुसार, दोनों नाबालिगों की उम्र 16 वर्ष है. इनमें एक की उम्र 16 वर्ष 6 माह और दूसरी की उम्र 16 वर्ष 10 माह बताई गई है. परिजनों का आरोप है कि दोनों नाबालिगों को अलग-अलग युवकों ने शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है.

पुलिस ने शुरू की तलाश

मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस से दोनों नाबालिगों को जल्द खोजने और आरोपित युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- देर रात युवती के घर पहुंचे दो युवक, सुबह ग्रामीणों ने पकड़ा, खंभे से बांधकर की पिटाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >