सड़क हादसे में दो की मौत, सात घायल

रांची-गुमला एनएच पर खोरा पतराटोली के समीप सवारी वाहन व ट्रक में हुई भिड़ंत

गुमला. रांची-गुमला एनएच पर खोरा पतराटोली के समीप सवारी वाहन व ट्रक में भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में झरगांव निवासी जगमोहन गोप (30) व गोसाईटोली सेन्हा लोहरदगा निवासी लालवीर महतो उर्फ लालवीर यादव (53) शामिल हैं. वहीं घायल ठाकुर उरांव, संजय गोप, सहदेव गोप, सत्यनारायण उरांव, जितेंद्र गोप, फागू गोप, संजय गोप का इलाज चल रहा है. सड़क हादसे की यह घटना शुक्रवार देर रात को हुई थी. बताते चलें कि खोरा पतराटोली के कुसुमटोली गांव निवासी चंदू गोप के लगन पान के लिए उसके परिवार व दोस्त एक सवारी गाड़ी में खोरा कुसुमटोली से रायडीह प्रखंड के केमटे कोरकोटोली गांव गये थे. लगन पान के बाद सभी लोग हंसी खुशी घर लौट रहे थे. इस दौरान सवारी गाड़ी को पतराटोली के समीप एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गयी व आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना के बाद कुसुमटोली गांव में मातम छाया हुआ है. क्योंकि मेहमानी की खुशी यहां गम में बदल गयी. जबकि दोनों मृतकों के शव को उनके पैतृक गांव ले जाया गया. शव पैतृक गांव पहुंचते परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पतराटोली बना एक्सीडेंटल जोन

गुमला से छह किमी की दूरी पर खोरा पतराटोली गांव है. अभी हाल में ही फोरलेन सड़क बनी है. इसके बाद से यहां कई बड़ी घटनाएं घट चुकी हैं. इधर हाल के दिनों में हुए हादसे में पतराटोली के समीप एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी हैं. क्योंकि पतराटोली पुल के समीप जिस प्रकार तीखा मोड़ व ढलान है. यहां गाड़ी की रफ्तार अधिक होने के कारण आये दिन हादसे हो रहे हैं. ढलान में आने के बाद ट्रकों की रफ्तार और तेज हो जाती है, जिससे यहां हादसे हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >