बाइक से गिर कर दो घायल, रेफर

बाइक से गिर कर दो घायल, रेफर

घाघरा. थाना क्षेत्र के कसपोड़या मोड़ के समीप बाइक से गिर कर दो नाबालिग घायल हो गये. घायलों में आदर पोखराटोली के मनीष उरांव व राजू उरांव शामिल हैं. दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए घाघरा पुलिस ने अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बाइक से तीन नाबालिग घाघरा से गुमला की ओर जा रहे थे. इस दौरान स्पीड अधिक होने के कारण सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गये. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

स्कूटी से गिर कर दो घायल

गुमला. शहर से सटे गणेशपुर डीपा के समीप अनियंत्रित स्कूटी सवार डुमरडीह निवासी प्रद्धुम भगत 18 वर्ष व संजीत भगत अपनी स्कूटी से गिर कर घायल हो गये. प्रद्धुम भगत के चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है. वहीं एक अन्य साथी संजीत भगत को हल्की चोट लगी है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार चल रहा है.

हादसे में महिला घायल, रिम्स रेफर

गुमला. शहर के लोहरदगा रोड स्थित मिशन चौक के समीप दुकान में काम करने वाली एक महिला शांति देवी 45 वर्ष सामान लेकर अपने घर पुग्गू करमडीपा जा रही थी, तभी ट्रिपल बाइक सवार ने सड़क पार करने के दौरान उस महिला को टक्कर मार दी. महिला गिर कर घायल हो गयी. पेट्रोलिंग पर निकली पुलिसने सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर चोट लगने की वजह से चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >