मारपीट के दो आरोपी को भेजा गया जेल

मारपीट के दो आरोपी को भेजा गया जेल

डुमरी. थाना क्षेत्र के नटावल गांव के दो दोस्तों द्वारा अपने ही एक अन्य दोस्त को शराब पिलाकर हत्या करने के नियत से जंगल ले जाकर मारपीट कर जख्मी करने के मामले में डुमरी पुलिस ने दोनों आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है. मामले में पीड़ित दोस्त अल्बेनुस कुजूर ने डुमरी थाना में हाफ मर्डर व छिनतई का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था. इस संबंध में थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि घटना गत सात मार्च की है. अनुसंधान में दोनों गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि अल्बेनुस का एक मित्र बिलसन नायक के घर के एक महिला से बात करता था. जिस कारण घर में विवाद हो रहा था. इसी पर बिलसन नायक ने अल्बेनुस को शराब पीने बुलाया और इस मैटर पर बात किया. बातचीत के बीच दोनों पक्ष में विवाद और बढ़ा और झगड़ा हो गया. बात इतना बढ़ गया था कि दोनों अभियुक्त उसका हत्या का योजना बनकर जंगल ले गये और हत्या करने के नियत से अल्बेनुस पर हमला कर दिया. लेकिन अल्बेनुस किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग गया. इस मामले में अल्बेनुस द्वारा थाना में केस दर्ज कराया गया था. केस दर्ज होने के बाद कार्रवाई करते हुए बिलसन व एक अन्य शामिल युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >