प्रतिनिधि, चैनपुर चैनपुर थाना क्षेत्र के कराकू पुजरा टोली में 12 वर्षीय किशोर की हत्या मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गहन जांच के बाद घटना का खुलासा किया गया है. उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है ताकि सभी पहलुओं और साक्ष्यों की पूरी पुष्टि की जा सके. इस संबंध में चैनपुर थाना कांड संख्या 19/26 दर्ज किया गया है. नये आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 के तहत धारा 103(1) (हत्या), 61(2) (आपराधिक साजिश), 238 (साक्ष्य मिटाना) तथा 3(5) (सामान्य मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में सुनीता देवी (पति–संदीप गोप) और जागेश्वर गोप (पिता–रामसाय गोप) शामिल हैं. दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
12 वर्षीय किशोर हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
12 वर्षीय किशोर हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
