झारखंड के गुमला जिले में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पांच युवकों को पीटा, दो की स्थिति गंभीर

सिसई में मंगलवार की देर रात को अचानक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गयी है. कुछ लोगों ने पांच युवकों के साथ मारपीट की है. जिसमें दो युवकों की स्थिति गंभीर है. जिसे रांची रेफर कर दिया गया है

गुमला : सिसई में मंगलवार की देर रात को अचानक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गयी है. कुछ लोगों ने पांच युवकों के साथ मारपीट की है. जिसमें दो युवकों की स्थिति गंभीर है. जिसे रांची रेफर कर दिया गया है. वहीं तीन घायलों को सिसई रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया है. इस घटना के बाद सिसई प्रखंड पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. गुमला डीसी, एसपी व जिले के वरीय अधिकारी सिसई में कैंप कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि सोमवार की रात से ही कुछ लोगों द्वारा अफवाह उड़ाई जा रही है कि अनजान लोग गांव में घुसकर कोरोना वायरस फैलाने का प्रयास कर रहे हैं.

सोमवार की रात को कई गांव के लोग हरवे हथियार के साथ घरों से निकल गए थे. लेकिन प्रशासन ने किसी प्रकार मामले को शांत कराया था. इधर पुनः मंगलवार की देर रात को इसी प्रकार की अफवाह उड़ी और कुछ युवकों को ग्रामीणों ने मारपीट की है. तेज धारदार हथियार व भाला से वार किया गया है. जिससे युवक घायल हैं. यहां बता दें कि सोमवार को बसिया प्रखंड से जिन दो युवकों ने अफवाह उड़ाई थी.

उन दो युवकों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन यह अफवाह पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई, जिससे माहौल और बिगड़ गया. यहां बता दें कि संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भी सिसई प्रखंड के बघनी गांव में इसी प्रकार का हिंसा हुआ था. जिससे माहौल बिगड़ा था.

इधर, कोरोना वायरस को लेकर क्षेत्र में संप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि पुलिस सिसई पहुंचकर माहौल को नियंत्रित कर लिया है. बीएसएफ के जवानों को बुलाने की सूचना है. इस संबंध में वरीय अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >