गुमला: रांची मुख्य मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर मजदूर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गुमला में सड़क हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया.

गुमला. सदर थाना क्षेत्र के रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर खोरा के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान खोरा पतराटोली निवासी 36 वर्षीय सूरज उरांव के रूप में हुई है. हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर रांची-गुमला मुख्य मार्ग जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

सड़क पार कर रहा था मजदूर, ट्रक ने कुचला

स्थानीय रविंद्र के अनुसार, शुक्रवार को करीब 11 बजे सूरज उरांव सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान रांची की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना गंभीर था कि सूरज उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

चालक समेत ट्रक पकड़ा गया

हादसे की सूचना मिलते ही उर्मी पिकेट की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं, फरार ट्रक चालक को हरिहर ढाबा बाइपास के समीप ट्रक समेत हिरासत में ले लिया गया. पुलिस चालक से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: गुमला में 6.29 ग्राम ड्रग्स के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, सप्लायर ओमन दास फरार

समझाने के बाद ग्रामीणों ने हटाया जाम

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने आर्थिक मदद भी की. इसके बाद सड़क पर वाहनों का परिचालन शुरू कराया गया. इधर, मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >