गुमला से दुर्जय पोसवान की रिपोर्ट
गुमला. सरना प्रार्थना सभा जिला समिति गुमला की ओर से आदिवासी छात्र-छात्राओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जायेगी. समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार 3 सितंबर को 2.00 बजे कार्तिक उरांव कॉलेज पालकोट रोड स्थित सरना मैदान में बैठक रखी गयी है.
छात्रावासों के छात्र-छात्राओं से शामिल होने की अपील
बैठक में जिले के सभी आदिवासी छात्रावासों के महिला एवं पुरुष छात्र-छात्राओं, छात्रावास प्रमुखों तथा अन्य आदिवासी छात्र-छात्राओं के शामिल होने की अपील की गयी है. समिति ने सभी संबंधित लोगों से निर्धारित समय पर बैठक स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है.
आदिवासी समाज और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं छात्र-छात्राओं से संबंधित विषयों पर चर्चा होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: गुमला में एक दिन में 9,523 लोगों को मिला 39.19 करोड़ का लाभ, आखिर कहां-कहां पहुंची सरकारी मदद
समय पर पहुंचने की अपील
सरना प्रार्थना सभा जिला समिति गुमला की ओर से अहलाद उरांव ने सभी संबंधित छात्र-छात्राओं से बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है.
ये भी पढ़ें: आधुनिकता की दौड़ में कहां खो गया गांव का गौ बथान? वीरान पड़े ठिकानों के साथ मिट रही सदियों पुरानी परंपरा
