डुमरी. रविंदर नगर गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली ट्रांसफॉर्मर खराब रहने के कारण करीब 40 परिवारों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ट्रांसफॉर्मर खराब होने के बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे ग्रामीणों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद न तो ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत की गयी है और न ही उसे बदला गया है. बिजली बाधित रहने से सबसे बड़ी समस्या पेयजल और घरेलू उपयोग के पानी की हो रही है. अधिकांश घरों में मोटर से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन बिजली ठप होने के कारण लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है. भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से परेशानी और बढ़ गयी है. दिन में गर्मी से राहत नहीं मिल रही, जबकि रात में अंधेरे में समय बिताना पड़ रहा है.
एक सप्ताह से खराब ट्रांसफार्मर, 40 परिवार अंधेरे में
एक सप्ताह से खराब ट्रांसफार्मर, 40 परिवार अंधेरे में
