जुलूस-ए-मोहम्मदी के दिन गुमला में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्री

गुमला में बारह रबीउल अव्वल के जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में जुलूस के मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा पर चर्चा की गई. बड़े वाहनों के प्रवेश पर विशेष प्रतिबंध रहेगा.

गुमला से दुर्जय पासवान का रिपोर्ट

गुमला. गुमला में बारह रबीउल अव्वल के अवसर पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ सुरेश प्रसाद ने की. इसमें थाना प्रभारी दिनेश कुमार, अंजुमन के सदर मो मुशाहिद आजमी व सचिव मो मकसूद आलम समेत शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे.

बाजार टांड़ से निकलेगा जुलूस

अंजुमन के सदर ने बताया कि जुलूस सुबह नौ बजे बाजार टांड़ से निकलेगा. जुलूस बाजार टांड़ से सिसई रोड स्थित संत इग्नासियुस स्कूल तक जायेगा. वापसी में टावर चौक, मेन रोड, पटेल चौक, लोहरदगा रोड व थाना चौक होते हुए जामा मस्जिद के पास पहुंचकर जुलूस समाप्त होगा. उन्होंने जुलूस के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, पेयजल, फर्स्ट एड और साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की.

अनुशासन और भाईचारे के साथ जुलूस में शामिल होने की अपील

एसडीपीओ सुरेश प्रसाद ने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी अनुशासन और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है. सभी लोग शांतिपूर्ण व अनुशासित तरीके से जुलूस में शामिल हो. उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद की जीवनी और उनके संदेशों को जीवन में आत्मसात कर आगे बढ़ना चाहिए.

बड़े वाहनों का प्रवेश 9 से डेढ़ बजे तक रहेगा बंद

बैठक में सामने आए सभी बिंदुओं की कार्यवाही तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जायेगी. लोग किसी भी अफवाह से बचे. रूट प्लान के तहत नो एंट्री लगाया जायेगा. बड़े वाहनों का प्रवेश 9 से डेढ़ बजे दोपहर तक बंद रहेगा.

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि जुलूस के दौरान सभी लोग आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखें. जुलूस निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार ही निकाला जाये तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से मिल-जुलकर पर्व मनाने और गुमला की आपसी एकता व भाईचारे की परंपरा को मजबूत करने की अपील की.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में आशिक अंसारी, मो. फिरोज, दामोदर कसेरा, यशवंत कुमार, सुरेश सिंह, अकील रहमान, राजेंद्र गुप्ता, दीपनारायण उरांव, दिनेश अग्रवाल, निर्मल गोयल, मो. नईम, प्रेम एक्का, मो. अफसर कल्लू, मो. सरवर, शहजाद आलम व सुधीर नेमस कुजूर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

अपूर्व कुमार शुक्ला युवा पत्रकार हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,पलामू से बैचलर इन बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता से पहले वे करीब एक दशक तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े रहे, इस दौरान भारतीय और विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत विषयों का गहन अध्ययन किया. पत्रकारिता की शुरुआत खबर मंत्र संस्थान में रिपोर्टर के रूप में की, जहां झारखंड के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट के साक्षात्कार किए. वर्तमान में प्रभात खबर में खबर लेखन और संपादन से जुड़े हैं. उनकी पत्रकारिता जनसरोकार, तथ्यपरकता और मुद्दों की गहराई पर केंद्रित है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >