गुमला : गाय को बचाने के प्रयास में पलटा ट्रैक्टर, सात लोग गंभीर रूप से घायल

Gumla News: गुमला सदर थाना क्षेत्र के माड़ापानी गांव के पास एक ट्रैक्टर गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट 

Gumla News: गुमला सदर थाना क्षेत्र के माड़ापानी गांव के पास ईंट लेकर लौट रहा एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

गाय को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ईंट लेकर कुरूमगढ़ में निर्माणाधीन अस्पताल तक गया था. वहां ईंट पहुंचाने के बाद ट्रैक्टर वापस लौट रहा था. इसी दौरान माड़ापानी गांव के पास सड़क पर अचानक एक गाय आ गई. गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर को मोड़ने की कोशिश की.

गड्ढे में फंसा पहिया, पलट गया ट्रैक्टर

गाय को बचाने के दौरान ट्रैक्टर का एक पहिया सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया. इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया.

सात लोग हुए गंभीर रूप से घायल

हादसे में धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, वासुदेव कुमार सहित कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

ग्रामीणों ने चलाया राहत कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया. ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा.

तीन घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

वहीं गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार और वासुदेव कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों की देखरेख में सभी का उपचार जारी है.

यह भी पढ़ें: भू-माफिया और रंगबाजों पर काल बनकर टूटेगी झारखंड पुलिस, ADG ने दिया ‘जीरो टॉलरेंस’ का अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: Palamu News: रामपुर विवाद पर बोले भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह, चेहरा देखकर नहीं, सच्चाई पर होना चाहिए न्याय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >