टोल प्लाजा के कर्मियों का व्यवहार ठीक नहीं : अंजना

टोल प्लाजा में अवैध वसूली बंद नहीं हुई, तो मिशन बदलाव करेगा घेराव

गुमला. मिशन बदलाव महिला टीम की संयोजक अंजना टोप्पो ने कहा है कि नागफेनी टोल प्लाजा के कर्मियों का व्यवहार ठीक नहीं है. आये दिन टोल टैक्स को लेकर विवाद हो रहा है. अब तो टोल प्लाजा के कर्मी गुंडागर्दी पर उतर आये हैं और अवैध रूप से टोल टैक्स की वसूली कर रहे हैं. इसलिए मिशन बदलाव महिला टीम ने यह निर्णय लिया है कि अगर एक सप्ताह के अंदर टोल प्लाजा के कर्मी अपने व्यवहार में सुधार नहीं लाते हैं और अवैध वसूली बंद नहीं करते हैं, तो टोल प्लाजा का घेराव किया जायेगा. घेराव करने से पहले इसकी लिखित शिकायत सीएम, गुमला डीसी व एनएचएआइ से किया जायेगा. अंजना टोप्पो ने कहा है कि इधर 10 दिन के अंदर एक दर्जन से अधिक शिकायत मिशन बदलाव को प्राप्त हुआ है, जिसमें टोल प्लाजा के कर्मियों के व्यवहार की जानकारी दी गयी है. नागफेनी के आंजनधाम टोल प्लाजा में किसी प्रकार की सुविधा नहीं है. इसके बावजूद वाहनों से पैसे वसूले जा रहे हैं. लोकल लोगों से टोल टैक्स नहीं लेना है. इसके बाद भी यहां गुंडागर्दी दिखाते हुए जबरन पैसा लिया जा रहा है. अगर कोई स्थानीय व्यक्ति विरोध कर रहा है, तो टोल प्लाजा के कर्मी मारपीट पर उतर जा रहे हैं. अंजना टोप्पो ने गुमला उपायुक्त से एक सप्ताह के अंदर समस्या दूर करने की मांग की है. साथ ही कहा है कि समस्या दूर नहीं हुई, तो मिशन बदलाव के आंदोलन के जिम्मेवार प्रशासन, एनएचएआइ व टोल प्लाजा के कर्मी होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >