रेड़वा फोरलेन पर भीषण हादसा, दो छात्रों की मौत; तीसरा गंभीर

गुमला के सिसई में बाइक दुर्घटना में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है. क्रिकेट खेलने के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा.

गुमला. गुमला के सिसई प्रखंड स्थित रेड़वा फोरलेन सड़क पर शुक्रवार को भीषण हादसा हुआ. हादसे में दो छात्रों की मौत हो गयी. जबकि तीसरा छात्र गंभीर हालत में रांची के अस्पताल में इलाजरत है. हादसे के बाद दोनों मृत छात्रों के घरों में चीख-पुकार मच गयी. वहीं उनके स्कूलों में भी शोक की लहर है. मृतकों में गुमला शहर के विंध्याचल नगर निवासी गणेश साहू के पुत्र आदर्श राज (15) और सिसई रोड निवासी सानिध्य गुप्ता (13) के रूप में हुई है. घायल शशिकांत साहू (17 ) का रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. सानिध्य गुप्ता डॉन बॉस्को स्कूल का छात्र था. जबकि आदर्श राज संध्या रानी ऑक्सफोर्ड स्कूल में पढ़ता था. घायल शशिकांत भी डॉन बॉस्को स्कूल में अध्ययनरत है.

क्रिकेट खेलने के बाद बाइक से निकले

बताया गया कि तीनों शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से निकले थे. परिजनों को उन्होंने घूमने जाने की जानकारी नहीं दी थी. तीनों वाटरवेज कॉलोनी स्थित मैदान में क्रिकेट खेलने पहुंचे थे. क्रिकेट खेलने के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घूमने के लिए निकल गये. इसी दौरान गुमला-रांची मार्ग पर रेड़वा के समीप उनकी बाइक की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर होने की बात सामने आ रही है. टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सूचना बोर्ड से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोर्ड तक उखड़ गया. हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

ये भी पढ़ें: गुमला में 9 से 12 सितंबर तक होगा प्रांतीय खेलकूद समारोह, एक हजार छात्र होंगे शामिल

अस्पताल ले जाने के दौरान सानिध्य ने तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया. रांची ले जाने के दौरान सानिध्य गुप्ता की मौत हो गयी. वहीं आदर्श राज को भी गंभीर हालत में रांची ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गयी.

ये भी पढ़ें: जिला परिषद की दुकानों पर करोड़ों नहीं, लाखों का किराया बकाया; अब होगी जांच,अवैध कब्जे हटेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >