बाइक सवार तीन युवक घायल, रेफर

बाइक सवार तीन युवक घायल, रेफर

रायडीह. थाना क्षेत्र के काटू जामटोली के समीप बुधवार की शाम करीब चार बजे एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में तीनों युवक घायल हो गये. घायलों में मुरूमकेला निवासी 30 वर्षीय दीपक सिंह, जामटोली निवासी 28 वर्षीय सुमन सिंह और 16 वर्षीय अमर सिंह है. तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर सब्जी खरीदने के लिए टुडुरमा बाजार जा रहे थे, तभी काटू जामटोली के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की. पिकअप वैन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों असंतुलित होकर सड़क पर गिर घायल हो गये. घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

स्कूटी-बाइक की टक्कर में युवक घायल

घाघरा. थाना क्षेत्र के टोटांबी के समीप बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक चंद्रदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक गुड़ियाडीह गांव का निवासी है. चंद्रदेव सिंह अपनी ससुराल जुंगाटोली गया था. रात में वहां से वापस अपने घर लौटने के क्रम में टोटांबी के पास विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूटी ने बाइक की टक्कर हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >