संगठन की मजबूती और बढ़ती महंगाई पर हुआ मंथन

घाघरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बैठक

घाघरा. घाघरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष आदित्य भगत के आवासीय कार्यालय घाघरा में मंगलवार को हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आदित्य भगत ने की. मुख्य अतिथि जिला सचिव सह प्रखंड प्रभारी गंगा उरांव उपस्थित थे. बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए आगामी बैठकों को मंडल स्तर पर आयोजित करने का प्रस्ताव पास हुआ. इसके तहत पांच जून को पूर्वी मंडल और सात जून को पश्चिमी मंडल में बैठक होगी, जिसमें मंडल स्तरीय व पंचायत स्तरीय कमेटी के सभी पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित होंगे. आदित्य भगत ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ईंधन के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से प्रखंड के किसान, मजदूर, छात्र, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायी बेहद परेशान हैं. इसके विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान चला कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रखंड प्रभारी गंगा उरांव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ से लेकर प्रखंड कमेटी तक के सभी पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा, सेवा और संकल्प के साथ कार्य करना होगा. बैठक में युवा कांग्रेस बिशनपुर अध्यक्ष दिलबहार अंसारी, अमर उरांव, विजय राम, मनमोहन दास, मोहन भगत, सुदर्शन टाना भगत, इलाही राय, दिलीप उरांव, अमरजीत उरांव, उर्मिला देवी, विनीता कुमारी, संजेश उरांव, सुमित ठाकुर, बुधवा उरांव, राजकुमार भगत, सुशील उरांव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >