यीशु ख्रीस्त के दुखभोग व मरन को किया गया याद

ख्रीस्त विश्वासियों ने चालीसा काल के पवित्र सप्ताह में मनाया गुड फ्राइडे पर्व

गुमला. जिले के ख्रीस्त विश्वासियों ने चालीसा काल के पवित्र सप्ताह में शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर्व मनाया. मौके पर विश्वासियों ने यीशु ख्रीस्त का पवित्र क्रूस पर दुखभोग व मरन की घटना को याद किया, जिससे पूरे कलीसिया में शोक संतप्त व्याप्त रहा. गुड फ्राइडे को लेकर गुमला धर्मप्रांत के सभी 39 पल्लियों के चर्चों में ख्रीस्त विश्वासी एकत्रित हुए और यीशु ख्रीस्त के दुखभोग व मरन का मनन किया. संत पात्रिक मैदान सिसई रोड गुमला में विशेष अनुष्ठान हुआ. विशेष अनुष्ठान मुख्य अनुष्ठाता गुमला धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप फादर लिनुस पिंगल एक्का एवं सह अनुष्ठाता गुमला धर्मप्रांत के वीजी रेभरन फादर जेफरीन तिर्की व पल्ली पुरोहित ने संपन्न कराया. बिशप लीनुस पिंगल एक्का ने कहा कि आज कलीसिया में शोक संतप्त है. कलीसिया में शोक व्याप्त है. क्योंकि आज के दिन ही हमारे यीशु ख्रीस्त ने पवित्र क्रूस पर अपनी जान दी थी. बिशप ने कहा कि आज भले ही यीशु ख्रीस्त मर गये. इसके लिए पूरा कलीसिया शोकाकुल है. मरन जीवन का अंत नहीं, बल्कि स्वर्ग राज में प्रवेश करने का एक अनंत दरवाजा है. यानि मरने के बाद भी हम यीशु ख्रीस्त में जी उठेंगे और हमारा जीवन ईश्वर में विलीन हो जायेगा. बिशप ने कहा कि जब किसी का निधन हो जाता है, तो उनके प्रियजनों में शोक होता है. परंतु यह खुशी है कि मरने के बाद ईश्वर में विलीन हो गये, जो हमारे पुनरूत्थान को दर्शाता है. पुनरूत्थान हमारे जीवन की आशा है. इससे सांत्वना मिलती है कि हम मर कर भी फिर से जी उठेंगे. केंद्रीय काथलिक सभा के अध्यक्ष सेत कुमार एक्का, इरेनियुस मिंज, त्योफिल बिलुंग, जेराल्ड संजय बाड़ा, विनय भूषण बाड़ा, लगनू ललित तिग्गा, नीलम प्रकाश लकड़ा, फ्रांसिस गुप्ता, महिला काथलिक सभा के अध्यक्ष फ्लोरा मिंज, सचिव जयंती तिर्की, दिव्या सरिता मिंज, ग्रेगोरी तिर्की, अजीत कुजूर, तिंतुस कुजूर, रजनी पुष्पा तिर्की, दिव्या सरिता मिंज, मंजू बेक, विवयानी लकड़ा, लीली कल्याणी मिंज आदि ने अपने विचार रखे. कार्यक्रम में पल्ली पुरोहित फादर जेरोम एक्का, सहायक पल्ली पुरोहित फादर मिलयानुस सारस, फादर नीलम एक्का, फादर नबोर मिंज, फादर अरविंद कुजूर, फादर बीरेंद्र, फादर पॉल, फादर रंजीत, फादर अमृत, फादर जेम्स, फादर सीप्रियन, फादर मूनसन बिलुंग, फादर कुलदीप, फादर नवीन, फादर इग्नासियुस, फादर जीतन कुजूर, फादर पीटर तिर्की, सिस्टर मारिया स्वर्णलता कुजूर, सिस्टर एमेल्डा सोरेंग, सिस्टर निर्मला, सिस्टर फुलरीदा, सिस्टर अनुरंजना, सिस्टर स्वाती, सिस्टर गुलाबी, सिस्टर लवली, सिस्टर एस्टेला, सिस्टर ललिता, सिस्टर निवेदिता, सिस्टर सुष्मिता, सिस्टर मायगी, सिस्टर शालिनी, सिस्टर शशि किंडो आदि शामिल थे.

क्रूस आराधना में नम हुईं विश्वासियों की आंखें

विशेष अनुष्ठान के दौरान क्रूस रास्ता का चलंत प्रदर्शन किया गया, जिसका संचालन प्रभात नगर गुमला के विश्वासियों ने किया. यह धर्म विधि पुण्य शुक्रवार की विशेष और महत्वपूर्ण विधि रही, जिसमें विभिन्न धर्म-विधियों के बीच क्रूस की आराधना की गयी. ख्रीस्त विश्वासियों ने 14 घटनाक्रमों (तस्वीरों) के माध्यम से यीशु ख्रीस्त के दुखभोग व मरन को स्मरण किया. इस दौरान बिशप हाऊस गुमला ने यीशु ख्रीस्त के दुखभोग की कथा सुनायी गयी. क्रूस आराधना के समय क्रूस रास्ता के चलंत प्रदर्शन व बिशप हाऊस गुमला द्वारा सुनायी जा रही यीशु ख्रीस्त के दुखभोग की कथा के दौरान विश्वासियों की आंखें नम रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >