क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गये बिहार से लौटे 17 लाेग

बसिया : बसिया प्रखंड क्षेत्र में पहुंचे अप्रवासी लोगों को क्वारेंटाइन में रखने के लिए प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों में क्वारेंंनटाइन सेंटर बनाया गया है. बीडीओ रवींद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पंचायत के अलावा सोलंगबिरा के एकलव्य विद्यालय में 50 बेड का केंद्रीय क्वारेंनटाइन सेंटर बनाया गया है. सेंटर में संक्रमण से चिह्नित […]

बसिया : बसिया प्रखंड क्षेत्र में पहुंचे अप्रवासी लोगों को क्वारेंटाइन में रखने के लिए प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों में क्वारेंंनटाइन सेंटर बनाया गया है. बीडीओ रवींद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पंचायत के अलावा सोलंगबिरा के एकलव्य विद्यालय में 50 बेड का केंद्रीय क्वारेंनटाइन सेंटर बनाया गया है. सेंटर में संक्रमण से चिह्नित लोगों को रखा जा रहा है. बीडीओ ने बताया कि गत बुधवार को बिहार से 17 लोग बसिया लौटे हैं. उन सभी को सेंटर में रखा गया है. इसके अलावा बसिया इंटर कॉलेज के हॉस्टल को भी क्वारेंटान सेंटर बनाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >